👁 0 views Views
होली पर बंद रहेंगे शराब के ठेके
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के पर्व पर 25 मार्च को शराब के ठेके बंद रहेंगे। शासन ने 25 मार्च को ड्राई-डे का ऐलान किया है। होली पर सभी तरह के शराब के ठेके, मॉल में संचालित शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में जिले के 281 शराब के ठेकों को होली पर्व पर बंद रखा जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में ठेका संचालकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ड्राई-डे पर शराब की बिक्री करने पर लाइसेंस कैंसिल के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जा सकती है। इस संबंध में आदेश सभी ठेका संचालकों को जारी कर दिए गए हैं।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर




























