22 जनवरी को हापुड जनपद में शराब की दुकानें बंद रहेंगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शासनादेश पर अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सूबे में शराब की दुकानो के बंद रखने की घोषणा के अनुपालन मे जनपद हापुड में शराब की सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है।
प्रेसनोट के अनुसार अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में बन रहे मन्दिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा किये जाने के दृष्टिगत शासनादेश संख्या-एम०एस०-2 ई-2/तेरह- 2024-1780509/दिनांक 11.01.2024 अन्तर्गत यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 22 जनवरी, 2024 को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें बन्द रहेगी।
उक्त के कम में मैं, प्रेरणा शर्मा, जिला मजिस्ट्रेट, हापुड संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 के अर्न्तगत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश देती हूँ कि दिनांक 22.01.2024 को जनपद हापुड़ की समस्त देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, वीयर, मॉडल शॉप, भाँग दुकाने, रेस्टोरेन्ट / क्लब बार, सैन्य कैन्टीन, डिनेचर्ड स्प्रिंट व आबकारी के थोक व फुटकर अनुज्ञापनों को पूर्णतया बन्द रखने का आदेश देती हूँ।
क्रैश कोर्स के लिए सम्पर्क करें: 7351945695






























