👁 0 views Views
गांवों में अवैध रूप से बिक रही है शराब
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के गांवो में अवैध रूप से शराब बिक रही है।यह तथ्य प्रकट होता है पुलिस द्वारा पकडे गये अवैध शराब के धंधेबाजो से,जो इधर-उधर से शराब लाकर गांव में बेचते हैं।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शराब के दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 37 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है।पकडे गये दोनो धंधेबाज एक ही गांव मुजफ्फरा बागडपुर के राजकुमार व प्रदीप कुमार है।पूछताछ के दौरान दोनों ने गांव में शराब बेचना स्वीकार किया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168



























