👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने शराब के ठेके पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की हैं। आरोपी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि गांव हिरनपुरा में अंग्रेजी शराब का ठेका हैं। ठेके पर सुमित सेल्समैन हैं। बात गुरुवार की रात की हैं कि ठेके पर तीन लोग आए और किसी बात को लेकर सुमित के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने मोनू, गौरव व राहुल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
































