हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव खड़खड़ी के जंगल में छापा मार कर 15 बोरों में छिपा कर रखी गई तस्करी की शराब का जखीरा बरामद किया है। अरुणांचल प्रदेश मार्का की बरामद अंग्रेजी शराब के 2880 पव्वे 15 बोरों में बंद थे। इस सिलसिले में पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अमरवीर व एलम फरार हैं।
पुलिस के अनुसार एक सूचना पर पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि के बाद गांव खड़खड़ी के जंगल में छापा मारा पुलिस ने एक ठिकाने से 15 बोरों में छिपा कर रखी गई करीब चार लाख रुपए की अंग्रेजी शराब के 2880 पव्वे बरामद किए है। पव्वे अरुणाचल प्रदेश के है।
इस सिलसिले में पुलिस ने आदर्श नगर गढ़मुक्तेश्वर के कपिल को दबोच लिया जबकि मुरादपुर के अमरवीर तथा पीरनगर सूदना के एलम फरार हैं। पुलिस शराब की तस्करी के आरोपियों के बारे में पकड़े गए धंधेबाज से पूछताछ कर रही है।
सभी दवाइयों पर 20% की छूट : 7817982711
























