हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के लायंस क्लब स्टार ने बुधवार को एक कॉलेज के 6 शिक्षक इंजीनियर का सम्मान किया। क्लब के संरक्षक लॉयन विशाल मल्होत्रा, सचिव लॉयन दीपक मित्तल, अध्यक्ष लॉयन नितिन कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष लॉयन पवन सिंह ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर विद्युत भद्रा मनोज कुमार, नीरज कुमार, मूलचंद, रिशु सिंह, स्विटी सागर को अभियंता सम्मान से अलंकृत किया। पटके के साथ सम्मान पत्र भेंट किया गया। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल और सेक्रेटरी रजत अग्रवाल ने सम्मानित शिक्षक इंजीनियर को बधाई दी। सम्मान प्राप्त करने के बाद इंजीनियर विद्युत भद्रा ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सम्मान ने हमें दायित्व बोध कराया है। सम्मानित इंजीनियर को बीएड के प्राचार्य डॉ गिरीश वत्स और फार्मेसी के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ने शुभकामनाएं दी। पॉलिटेक्निक के कोऑर्डिनेटर विद्युत भद्रा ने अपनी मातृभाषा बांग्ला में एक गीत सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। इस दौरान लायंस विशाल मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























