हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड ने गुरुवार को हर वर्ष की भॉति इस वर्ष भी शहर के डॉक्टर्स का सम्मानित किया। विशेष तौर पर शहर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील त्यागी और हापुड़ चिकित्सा अधिक्षक डॉ. दिनेश खत्री का सम्मान किया। साथ ही लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा CMO Hapur को लायंस क्लब द्वारा चिकित्सा सम्बन्धी चलाई जा रही प्रोजेक्ट योजना के बारे में जानकारी दी और भविष्य में लायंस क्लब के स्वास्थ्य से सम्बन्धित कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया।

लायंस क्लब के सदस्य सीनियर लायन डॉ दुष्यन्त बंसल के निवास पर एकत्रित हुए जहां डॉ. दुष्यन्त बंसल व डॉ. रेनू बंसल का स्वागत किया गया। डॉ. आर.के.वशिष्ठ, डॉ नवीन मित्तल, डॉक्टर्स लायंस क्लब के सदस्य डॉ. वी.के. वशिष्ठ, डॉ. डी.के.कंसल आदि का स्वागत किया गया।

इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष सचिन सिंघल (एस.एम.) ने बताया गया कि सम्पूर्ण वर्ष चिकित्सा से सम्बन्धित कैंप और अन्य गतिविधियॉ निरन्तर चलती रहेंगी और लायंस क्लब सचिव सुरेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस माह भी एक EYE VISION CAMP सरस्वती शिशु मन्दिर मोदीनगर रोड पर लगाया जाएगा जिसमें बच्चों की ऑखों से सम्बन्धित समस्याओं की जॉच की जाएगी।
इस मौके पर क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष प्रणव आर्य, लायंन संजीव गोयल, लायन डॉ दुष्यन्त बंसल, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन अशोक चौकडायत, लायन अतुल चौकडायत, लायन राजीव सिंघल, लायन सौरभ अग्रवाल, लायन विपिन गुप्ता, लायन अखिलेश गर्ग, लायन ध्रुव कुमार, लायन आदित्य गोयल, लायन अनुज जैन आदि मौजूद रहे।

हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536






























