👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ द्वारा रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 26 मई की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आर्य समाज मंदिर हापुड़ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष सचिन सिंहल एसएम ने बताया कि रक्तदान महादान है और लायंस क्लब लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में वह एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कर रहा है। जवानों के लिए यह रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। उनका कहना है कि देश के जवान सीमा पर खड़े होकर दुश्मनों का सामना करते हैं। ऐसे में नागरिक आगे आए और ब्लड डोनेशन कैम्प का हिस्सा बनें।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























