👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ स्टार द्वारा रविवार को अगस्त माह में जन्मे लायन सदस्यों व बच्चों का जन्मदिन एवं वर्षगाँठ वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के साथ मनाया गया. इस दौरान लायन सदस्यों व बच्चों ने अपने हाथों से भोजन परोस कर बुजुर्गों को भोजन करवाया।
वृद्धजनों ने सभी को सुख शांति, लम्बी उम्र व यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। सेवा कार्य में प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, लायन गौरव सिंघल, लायन राजीव गर्ग कपड़े वाले, लायन सुमित अग्रवाल, लायन अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे ।


























