
लायंस क्लब हापुड गौरव द्वारा नवरात्रि उत्सव का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड गौरव द्वारा नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डांडिया और नवरात्रि विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
क्लब की अध्यक्षता श्रुति शर्मा ने माँ दुर्गा की महिमा का वर्णन किया। सचिव शालू ग्रोवर ने माँ दुर्गा को शक्ति और साहस का प्रतीक बताया। कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने नवरात्रि के त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर श्रुति शर्मा, शालू ग्रोवर, रेखा सिंह, सिमरन गोयल, पारुल जिंदल, पूनम शर्मा, शालिनी चौधरी, मिली सिंघल, मंजू बंसल, ममता अरोड़ा, शिल्पा त्यागी, एडवोकेट ज्योति, ज्योति साहनी, नीरु मित्तल सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































