
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, नगर पालिका रोड हापुड़ में नेत्र जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा विद्यालय की बालिकाओं की आंखों की विस्तृत जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष डॉ. श्रुति शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। क्लब की सचिव शालू ग्रोवर ने कहा कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और आगे भी ऐसे जनहित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। क्लब की कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने कहा कि बालिकाओं का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और क्लब सदैव सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय परिवार ने लायंस क्लब हापुड़ गौरव एवं डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार व्यक्त किया।
























