
लायंस क्लब गौरव हापुड़ ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को दी गति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व को सम्मान देने के उद्देश्य से लायंस क्लब गौरव, हापुड़ द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 400 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रुति शर्मा, रेखा सिंघ, पूर्व अध्यक्ष आराधना बाजपेई, सिमरन गोयल, पारुल जिंदल, मिली सिंघल, शिल्पा त्यागी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर प्रत्येक पौधे को एक माँ के नाम से जोड़ने का संकल्प लिया, ताकि पौधों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बने और उनकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह हो सके। यह पहल हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण की दिशा में क्लब का एक प्रेरणादायक कदम है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

































