हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के एक लाइनमैन ने पिलखुवा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जिस समय वह मीटर लगा रहा था। तब एक व्यक्ति ने उससे गाली ग्लोज किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित निविदाकर्मी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
औरंगाबाद दंतेड़ी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि वह पीपला बंदपुर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैन निविदा कर्मी के पद पर है जो कि चार मार्च को दोपहर लगभग 12:30 बजे पिलखुवा के मोहल्ला सुखलान जटपुरा रोड पर मीटर लगाने का कार्य कर रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं गोली मारने की धमकी तक दे डाली। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























