
सड़क हादसे में लाइनमैन घायल, हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर बीती रात बाइक सवार लाइनमैन को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जो फिलहाल गंभीर अवस्था में है और वेंटिलेटर पर है।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की रात का है जब मोदीनगर रोड पर स्थित बिजली घर में तैनात लाइनमैन बल्लम निवासी बदनौली बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रात करीब 2:30 बजे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान बाल्लम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद प्रॉपर्टी डीलर आदि लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सक ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244






























