
करंट की चपेट में आने से झुलसा लाइनमैन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनता हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में स्थित बिजली घर में काम कर रहा है एक विद्युत कर्मी शटडाउन होने के बावजूद करंट आने के कारण झुलस गया जिसे हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका उपचार जारी है। जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बिजली घर के क्वार्टर में लाइनमैन दुष्यंत रहता है जोकि बाबूगढ़ छावनी स्थित बिजली घर में 33000 की लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहा था। फाल्ट होने के बाद बिजली विभाग के कर्मी ने मामले में मरम्मत का कार्य शुरू किया। करंट आने के कारण दुष्यंत झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओ तृतीय जेपी गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का निरीक्षण किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























