हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अंतर्गत बक्सर फ्लाई ओवर के पास दो लग्जरी गाड़ियों में सवार आधा दर्जन लोग, जो लाठी डंडो से लैस थे, ने यात्रियों से भरी एक बस को रोक कर बस चालक व कंडक्टर को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। यह बस पानीपत से पूरनपुर जा रही थी और बस में 80 सवारियां थी। यह घटना रविवार की मध्य रात्रि को हुई।
पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली के गांव सिखैड़ा के शहनावाज पर बस ठेके पर है और बस पर गांव मुरादपुर का आसिफ चालक है और गांव पिपलैड़ा का साजिद कंडक्टर है। यह बस रात पानीपत से पूरनपुर जा रही थी कि पुरानी रंजिश के कारण दो गाडियों पर सवार आधा दर्जन लोगों ने बस को ओवरटेक करके बक्सर फ्लाई ओवर के पास रोक लिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने बस चालक व कंडक्टर को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
बस चालक आसिफ ने थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरुरपुर के जुबैर, सलाउद्दीन, नौशाद, हैप्पी, शोएब व फिरोज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से दो लग्जरी गाड़ियां बरामद की है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























