
👁 5 views Views
बृजघाट पर लाइफ जैकेट बांटे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने सोमवार को पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट पर 144 लोगों को लाइफ जैकेट वितरित किए।
गंगा तट पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जनसेवा के इस कार्य में सहभागिता निभाई।
बता दें यदि वृंदावन में ब्रज यात्रियो को नाव संचालक लाइफ जैकेट देते तो यमुना मे डूबने का बडा हादसा नही होता।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600


























