👁 0 views Views
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियुक्त को आजीवन कारावास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड न्यायालय ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दोषी पाया और न्यायालय ने अभियुक्त को आजीवन कारावास व तीस हजार रूपए के अर्थदण्ड की सजा दी है।
ऑपरेशन कनविक्शन अभियान में चिन्हित अभियोगों (पॉक्सो व जघन्य अपराध) में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास व 30,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।अभियुक्त बाबूगढ छावनी का विशाल है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500


























