हापुड़,सीमन (ehapurnews.com ): हापुड न्यायालय ने 11साल पुराने हत्या के एक मामले में 6 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास व 71हजार रूपये अर्थदंड की सजा दी है।
विद्वान न्यायाधीश ने वर्ष-2012 में ग्राम विगास बाबूगढ में हुई एक हत्या के मामले में दोनों पक्षों को सुना और आरोपियों को हत्या के लिए दोषी पाया।न्यायाधीश ने थाना बाबूगढ के गांव विगास के फुल्के,कलवा,बच्चू,संजय रामचंद्र व बच्चे को सश्रम आजीवन कारावास व 71 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।

























