
फल व सब्जी बेचने के लिए लेना होगा लाइसेंस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अब जनपद हापुड़ में फल व सब्जियां बेचने के लिए लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए विभाग अभियान चलाएगा। हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जिले में आधे से ज्यादा फल व सब्जी विक्रेताओं के पास लाइसेंस नहीं है। यह कतई स्वीकार्य नहीं है। जन्माष्टमी का अभियान पूरा होने के बाद एक महीने का अभियान चलाया जाएगा और जिनके पास लाइसेंस नहीं है। उनको लाइसेंस जारी किए जाएंगे। कोई भी विक्रेता बिना लाइसेंस के कारोबार नहीं कर सकेगा।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























