बिना अनुमति खाद बेचने पर “खाद भंडार” का लाइसेंस निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली वाले क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बिना अनुमति के खाद्य बिक्री की जा रही थी। मामले की शिकायत पर जिला कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की और दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही चेतावनी भी जारी की है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार कुचेसर रोड चौपला पर “खाद भंडार” के नाम से दुकान है जिसके पास लाइसेंस था लेकिन खाद बिक्री की अनुमति नहीं थी। बिना अनुमति के खाद बेची जा रही थी जिसकी शिकायत मिलने पर छापा मार कार्रवाई की गई तो दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श केंद्र || डॉ. एनएस त्यागी आयुर्वेदाचार्य से ले परामर्श: 9810340696, 9412219437





























