👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनपद हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ के कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित एक बैठक में दो बच्चों का कानून बनाने की मांग की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर एकत्र होकर दो बच्चों का कानून बनाने की मांग करेंगे।
बैठक में संगठन के जिला महासचिव सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या बेरोजगारी, भ्रष्टाचार अपराध व अत्याचार आदि की जननी है। देश की समस्याओं का हल जनसंख्या नियंत्रण हेतु कानून बनाने में ही है। इस मौके पर शशि गोयल, नरेश मिश्रा, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, धर्मवीर मूटरेजा आदि उपस्थित थे।

























