
हापुड़, सीमन/ मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की सुबह वायरल हुई। वायरल वीडियो जनपद हापुड़ की बताई जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो गांव धनावली अट्टा से कोटा मार्ग के बीच की है जहां एक तेंदुआ दिखाई पड़ रहा है। जैसे ही मामले की जानकारी वन विभाग को मिली तो टीम तुरंत हरकत में आई। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच पड़ताल में गांव पहुंच गई है। हालांकि EHAPUR NEWS वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन वन विभाग की जांच लगातार जारी है।
हापुड़ के गांव धनावली से कोटा मार्ग के बीच की यह वीडियो बताई जा रही है। वीडियो के अनुसार रात के समय कार में सवार कुछ लोग जा रहे थे कि उनका सड़क किनारे बैठे तेंदुए से सामना हुआ। इस दौरान कार में सवाल लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जो कि जनपद हापुड़ की बताई जा रही है। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया की टीम गठित कर दी गई है जो गांव में वीडियो की जांच कर रही है। यदी तेंदुआ होगा तो उसे पकड़ा जाएगा।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214





























