हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के कमालपुर गांव में वन विभाग की टीम पहुंची और क्षेत्र में तेंदुए की आहट की जांच की। हालांकि इस दौरान वन विभाग को कोई निशान नजर नहीं आए। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की लेकिन कोई ऐसा ग्रामीण नहीं मिला जिसने तेंदुए को देखा हो। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
बताते चलें कि कमालपुर शाहपुर फगौता गांव मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के पास तेंदुए और उसके बच्चे होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। इससे ग्रामीणों में दहशत मच गई। जानकारी मिलने पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच की। उप प्रभागीय वन अधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि “क्षेत्र में तेंदुए के होने का सुराग नहीं मिला। ना ही कोई ऐसा ग्रामीण मिला जिसमें तेंदुए को देखा हो। ” वन विभाग ने क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है
हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़: दो मकानों से लाखों की चोरी, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी में चोरों ने दो…
Read more
























