👁 0 views Views
चित्तौड़ा में भी तेंदुए ने किया किसानों पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर में तेंदुए ने गुरुवार को तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं गांव चित्तौड़ा में खेतों में काम कर रहे किसानों पर भी तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। इस दौरान तीन से चार किसान घायल हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि क्षेत्रों से वन विभाग की टीम आई है। हथियारों और पिंजरे से से लैस वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























