हापुड में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विधिक जागरुकता रैली निकाली गई
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): श्री राजेन्द्र कुमार प्रथम जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में एवं श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की विधिक सेवा दिवस के अवसर पर श्री रविन्द्र कुमार प्रथम जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री अमित पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़, श्री विपिन कुमार अपर जिला जज प्रथम, हापुड़ एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, हापुड़ की उपस्थिति में विधिक जागरुकता रैली का शुभारंभ हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
विधिक जागरुकता रैली में जैन कन्या इण्टर कॉलेज पाठशाला, हापुड़, आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज, हापुड़, एस.एस.वी. इण्टर कॉलेज, हापुड़, एस.एस.के. इण्टर कॉलेज, हापुड़ व दीवान कॉलेज, हापुड़ के बच्चे व अध्यापकगण एस. एस. वी. इण्डर कॉलेज, हापुड़ कुलवंत, भारत भूषम वत्स, सरस्वती पाण्डे, भूपेन्द्र सिंह, एस.एस. के इण्टर कॉलेज, हापुड़ राज केशर यादव, कृष्ण मुराली शर्मा,रामकुमार सागर, दीवान इण्टर कॉलेज से अमित कुमार, नवीन राकेश शर्मा, जैन कन्या इण्टर कॉलेज पाठशाला हापुड़ से नीति शर्मा, संतोष गर्ग, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, हापुड़ से किरन कुमारी, जुली, शशीवाला, प्रेरणा व मीरा एवं जिला निरीक्षक अधिकारी द्वारा प्रतिभाग लिया गया। विधिक जागरुकता रैली जनपद न्यायालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर फ्री गंज रोड, रेलवे रोड से होते हुए नगर पालिका परिषद, हापुड़ में समाप्त हुई।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207





























