हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पंचायत राज विभाग ने एक घपले के आरोप में ग्राम सचिव को एक नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब और अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं अन्यथा ग्राम सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गांव मुजफ्फरा बांगड़पुर निवासी एक ग्रामीण ने ग्राम सचिव विजेंद्र पर पद के दुरुपयोग का इस्तेमाल कर लाखों रुपए गबन करने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा समिति बनाई गई और प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए। समिति में जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी। ग्राम सचिव को अभिलेख उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे लेकिन ग्राम सचिव ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं जिसके बाद पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायत को नोटिस जारी कर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं अन्यथा सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिव दूसरे गांव में तैनात है।


























