हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत सह मंत्री यशपाल ने रविवार को हापुड़ में कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म के सभी पंथों को एक साथ जोड़ कर एक मंच पर एकत्र करना है। विहिप सह मंत्री यशपाल हापुड में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल हापुड़ की अगुवाई में आयोजित विहिप के 58 वह स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष पूजन करके किया गया। समारोह की अध्यक्षता दीपक अग्रवाल ने की।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जातिवाद से ऊपर उठ कर सभी को हिंदुत्व के लिए आगे आना चाहिए। आज 58 वर्ष पहले स्थापित विहिप वट वृक्ष बन चुका है और विश्व में संगठन की एक अलग पहचान है। विहिप के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आदर्शों व भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों पर चलकर ही हिंदू धर्म व संस्कृति की रक्षा करनी होगी। समारोह को डॉक्टर गोविंद, सुश्री नेहाल त्यागी, आनंद प्रकाश आर्य ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में जातीयता का जहर घोलने वाली ताकतों से सतर्क रहने की जरूरत है। समारोह में जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, दीपक त्यागी, अरुण अग्रवाल, आशुतोष, ललित, अंकुर, अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

































