
जानिए पूजन में कन्याओं की संख्या का प्रमाण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया कि एक कन्या को भोजन कराने से ऎश्वर्य की प्राप्ति, दो कन्याओं को भोजन कराने से भुक्ति व मुक्ति की प्राप्ति, तीन कन्याओं को भोजन कराने त्रिवर्ग (धर्म ,अर्थ ,काम ) की प्राप्ति, चार कन्याओं को भोजन कराने से राज्यसुख की प्राप्ति व सभी कामनाओं की सिद्धि ,
पाँच कन्याओं से विद्या प्राप्ति,छः कन्याओं से षटकर्म सिद्धि,सात कन्याओं से राज्य की प्राप्ति,आठ से गुण व सम्प्पति तथा नौ कन्याओं को भोजन कराने से पृथ्वी का स्वामी अर्थात राजा तुल्य हो जाता हैं !!
कन्या की संज्ञा:
दो वर्ष की कन्या को कुमारिका,तीन वर्ष की कन्या को त्रिमूर्ति ,चार वर्ष की कन्या को कल्याणी,पॉँच वर्ष की कन्या रोहणी,छः वर्ष की कन्या काली, सात वर्ष की चंडिका,आठ वर्ष की शाम्भवी, नौ वर्ष की कन्या दुर्गा तथा दस वर्ष तक तक उम्र की कन्या सुभद्रा होती हैं !! दस वर्ष की आयु के बाद कन्या पूजनादि सभी कार्यो में वर्जित होती हैं !!
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय की ओर से समस्त देश वासियों को श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (प्रदेश अध्यक्ष)
// श्री ज्योतिष कार्यालय //
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

































