👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लॉक के मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा एक ओर झुका हुआ है जिसके कारण हादसों का खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि आवास विकास में ही बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का दफ्तर है लेकिन उसके बाद भी इस तरह की तस्वीर अपने आप में कई सवाल खड़े कर रही हैं। बिजली विभाग ने यदि अपनी इस लापरवाही को दुरुस्त नहीं किया तो यह खंभा हादसे का कारण बन सकता है।
बिजली के खंभे से होकर कई तार गुजर रहे हैं जो दिन पर दिन एक ओर झुकता जा रहा है। यदि समय रहते बिजली विभाग ने खंभे की हालत ठीक नहीं की तो यह कभी भी गिरकर लोगों को घायल कर सकता है।




























