👁 0 views Views
ओवरलोडिंग के कारण फूंकी लीड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में ओवरलोडिंग के कारण बिजली विभाग की लीड फूंक गई जिसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लीड को बदलने का कार्य शुरू कर दिया। यही तस्वीर हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों की है जहां लीड बदलने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
रविवार को मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी में अचानक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस दौरान लीड भी फूंक गई जिसकी वजह से विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को बदलने का कार्य शुरू किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























