हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के किराना व्यापारी लक्ष्मण मैदावालों ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद हापुड़ से रालोद की ओर से चेयरमैन पद पर चुनाव के मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की।
लक्ष्मण मेला वालों ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह निश्चिन्त होकर तैयारी करें। बता दें कि मुलाकात के दौरान लक्ष्मण मेला वालों ने जयंत चौधरी को चंडी मैया का चित्र भेंट किया।
नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि सीट किसके खाते में जाएगी लेकिन राजनैतिक गलियारे में हलचल काफी तेज हो गई है। लक्ष्मण मेला वाले भी इस दौड़ में उतर आए हैं जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























