हापुड़ में 11 सितम्बर को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा वकीलों पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने तब तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। जब तक दोषी पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध निलम्बन अथवा स्थानांतरण की कार्रवाई नहीं जाती है। यह निर्णय हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी ऐनुक हक एडवोकेट तथा सचिव नरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने एक प्रैस नोट में दी है। यानि कि सोमवार 11 सितम्बर को भी हापुड़ के वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन करेंगे। हापुड़ के वकीलों की मांग है कि वकीलों पर लाठी चार्ज के दोषी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का निलम्बन किया जाए अथवा हापुड़ से स्थानांतरण किया जाए। 11 सितम्बर को हापुड़ के वकील अगली रणनीति की घोषणा करेंगे।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246


























