हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय के लिए नए भवन हेतु भूमि व धनराशि आबंटन की मांग को लेकर गत दस दिनों से जारी वकीलों का आंदोलन शुक्रवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा और वकीलों का आक्रोश व्यक्त करते हुए परिवहन दफ्तर का घेराव कर ताला जड़ दिया जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के आह्वान पर बड़ी तादाद में अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए और मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मार्च किया।
हापुड़ अधिवक्तागण बाइकों पर सवार होकर हापुड़ के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बाइक सड़क पर खड़ी कर यातायात अवरुद्ध किया और विरोध स्वरुप दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो आंदोलन जारी रहेगा।























