हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय के लिए भूमि व भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित करने की मांग को लेकर शनिवार को हापुड़ कोतवाली का घेराव कर वकीलों प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता हाथों में तख्तियां लिए थे और वकील एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वकीलों ने स्वयं की गिरफ्तारी के लिए प्रस्तुत किया।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी व सचिव रविंद्र सिंह निमेष की अगुवाई में बड़ी तादाद में वकीलों ने कचहरी परिसर से हापुड़ कोतवाली तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। वकील हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर मांग के समर्थन में स्लोगन लिखे थे। प्रदर्शनकारी वकील जिला न्यायालय की भूमि लेकर रहेंगे, के नारे लगा रहे थे।
वकीलों ने हापुड़ कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया औऱ चेतावनी दी कि यदि वकीलों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। वकीलों ने पुलिस को कहा कि पुलिस वकीलों को गिरफ्तार करे।
































