पुलिस की लाठियों के विरोध में वकीलों की हड़ताल










पुलिस की लाठियों के विरोध में वकीलों की हड़ताल

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में 29 अगस्त को प्रदर्शनकारी वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज व कथित जुर्म के विरोध में सोमवार को भी हापुड़ के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहे और कचहरी के निकट धरना देकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी के साथ सभा की। सोमवार को दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर आदि स्थानों से हापुड़ पहुंचे वकीलों ने हापुड़ के हड़ताली वकीलों की मांग का समर्थन किया और कहा कि संघर्ष के बिना कुछ पाना सम्भव नही है। अधिवक्ताओं की मांग पूरी होने तक धरना, प्रदर्शन जारी रहेगा। वकीलों की हड़ताल से दूर इलाकों से आने वाले वादकारी भटकते हुए नजर आए।

सोमवार को बड़ी तादाद में अधिवक्तागण फ्रीगंज रोड पर एकत्र हुए और पुलिस के कथित जुर्म व अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं की मांग है कि जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को तुरंत हटाया जाए औऱ लाठी चार्ज के लिए दोषी पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया जाए। हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा है कि अधिवक्ताओं की मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!