हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय के नए भवन हेतु हापुड़ में चल रहा वकीलों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है और सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठन वकीलों के आंदोलन को आगे आकर समर्थन दे रहे है। हापुड़ जनपद के वकीलों ने बुधवार को छिजारसी टोल प्लाजा पहुंच कर प्रदर्शन किया और टोल को फ्री कराया।
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी के आह्वान पर बुधवार को बड़ी तादाद में जनपद के वकील बाइक पर छिजारसी टोल प्लाजा पहुंचे औऱ मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने छिजारसी टोल को फ्री कराया। वकीलों का कहना है कि मांग पूरी होने तक वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा और चार अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जनपदों के अधिवक्ता मांग के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
























