हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ महिला थाना परिसर में शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पारिवारिक कलह के मामले में दोनों पक्ष महिला थाना पहुंचे थे और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया इस हमले में एक अधिवक्ता चोटिल हो गए। अधिवक्ताओं व पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए.
महिला थाना के बुलावे पर गुरुवार को महिला पक्ष व पुरुष पक्ष पहुंचे। गुस्साई महिला ने अधिवक्ता पर हमला बोल दिया जिससे अधिवक्ता चोटिल हो गए। घायल अधिवक्ता की सूचना पर अन्य वकील व पुलिस मौके पर पहुंच गए तो महिला पक्ष के लोग भाग खड़े हुए।























