👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता में एक तालाब पर कब्जा करने के आरोपी एक परिवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
सूत्रों के अनुसार गांव बछलौता में खसरा संख्या-940 रकबा 0.063 हैक्टेयर जो राजस्व रिकार्ड में जोहड़ के रुप में दर्ज हैं, पर एक दबंग परिवार ने कब्जा कर लिया। जिला प्रशासन ने परिवार से कई बार तालाब को कब्जा मुक्त करने को कहा। लेखपाल अतुल त्यागी ने ग्रामीण ओमप्रकाश, हेम सिंह, जयविंद्र, उपेन्द्र, सोनूपाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





























