हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों पर जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के पत्रकारों ने चिंता जताई है और तहसील गढ़मुक्तेश्वर पर प्रदर्शन कर पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने की मांग की।
गढ़मुक्तेश्वर के पत्रकार दुर्वेश तोमर, हरिओम सिंह वर्मा, अनुज चौधरी, रितिक शर्मा, विशाल गुर्जर, के.एस. सिंधु आदि गढ़मुक्तेश्वर तहसील पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।
पत्रकारों ने एस.डी.एम. अरविंद दिवेदी को एक ज्ञापन दिया और पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने की मांग की।
























