हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर शनिवार को साइंटिफिक अकादमी का उद्घाटन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार जिला मलेरिया अधिकारी, सना आफरीन जिला गन्ना अधिकारी, जिला महामारी अधिकारी राजश्री व प्रोफेसर डॉक्टर कुंवर जीशान, चेयरमैन दानिश कुरेशी, मोइन व डॉ० हामिद, इरफान, हासिम, गुल्लू शकील, मुन्ना, नौशाद,आदि उपस्थित रहें।
युवा वैज्ञानिक मौ. नदीम व ने बताया कि नई सोच, नई उमंग, नया जोश के साथ युवा वैज्ञानिक ने वैज्ञानिक पहल के साथ समाज में एक आयाम स्थापित करने की कोशिश की है। वैज्ञानिक मौ नदीम ने कहा कि हमारे शरीर को जितनी ऑक्सीजन जरूरी है। उतनी ही शिक्षा जरूरी तभी हम सब आगे बढ़ेंगे। अपने देश को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे जिससे भारत देश ताकत से आगे बढ़ेगा। इसके साथ-साथ ज्ञान ही विज्ञान के तत्वधान में दो दिवसीय वर्कशॉप रखी गई थी जिसमे युवा वैज्ञानिक मौ. नदीम ने अनेकों विज्ञान के चमत्कार दिखाए व इसके साथ साथ क्विज प्रतियोगिता रखी जिसमे सहरीन प्रथम, तय्यब द्वितीय, तूबा ने तृतीय स्थान हासिल किया
मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…
Read more
























