हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के मामले में शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी शुक्रवार को हापुड़ पहुंची जहां उसने जांच शुरू की। मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में शासन ने एक एसआईटी टीम का गठन किया है जिसमें आईजी मेरठ और डीआईजी मुरादाबाद को सदस्य बनाया गया है। यह समिति घटना के सभी पहलुओं की जांच कर एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
मीडिया से बात करते हुए एसआईटी की अध्यक्ष मेरठ मंडल आयुक्त ने बताया कि वीडियो एविडेंस को एकत्र किया जा रहा है। सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि वह आए और अपना बयान दर्ज कराएं। अधिवक्ताओं ने भी अपनी मांग रखी है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी एक परिवार की तरह है।
हापुड़: 250 रू में पेट भर खाएं खाना, अनलिमिटेड थाली बफे: 9927827504


























