हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में अधिवक्ताओं की तहरीर के आधार पर थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 51 नामजद, 20 से 30 सिविल ड्रेस में अज्ञात पुलिस कर्मी तथा 50 से 60 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 308, 354 तथा 392 में मुकदमा दर्ज किया है। लगभग 141 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर यह कार्रवाई की है।
यह है मामला:
हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता चौधरी सुधीर कुमार राणा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दर्ज एफआईआर के अनुसार अधिवक्ता 29 अगस्त को हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के खिलाफ हापुड़ के तहसील चौराहा पर प्रदर्शन कर रहे थे ईहापुड़ न्यूज़। हापुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। वकील दोपहर करीब 1:30 बजे धरना समाप्त कर वापस अपने चैंबरों पर लौट रहे थे।
हुआ लाठीचार्ज:
दर्ज एफआईआर के अनुसार चौधरी सुधीर कुमार राणा, चौधरी योगेंद्र सिंह सिद्धू, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, भारत भूषण, रवि, विपुल वशिष्ठ, मुकुल शर्मा, महराज खान, राहुल यादव, रामकुमार, गौरव शर्मा, मुशाहिद, बिलाल, चौधरी नवनीत शलोक आदि अधिवक्ता गण तथा प्रशिक्षु एडवोकेट दीपांशु, संदीप यादव, नितिन पुनिया, संस्कार सहलौत आदि थोड़ा पीछे रह गए थेईहापुड़ न्यूज़। जैसे ही अधिवक्ता कचहरी गेट हापुड़ के सामने पहुंचे तो लाठी-डंडे लेकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ताओं पर एक राय होकर उपरोक्त अधिवक्ताओं को आगे से रोक कर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ लाठियों से हमला कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान अधिवक्ता खून से लथपथ हो गए और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बेहोश होकर गिरे अधिवक्ताओं पर भी पुलिसकर्मियों ने बर्बरता पूर्वक लाठियां बजाई और मृत समझकर छोड़ दिया। पुलिस ने वकीलों के चेंबर में घुसकर भी वकीलों के साथ मारपीट की। अधिवक्ताओं ने जब पुलिस की क्रूरता का विरोध किया तो पुलिस ने जान से मारने की नीयत से अपनी बंदूक वकीलों पर तान दी ईहापुड़ न्यूज़।
कई वकील हुए थे घायल:
लाठीचार्ज के दौरान कई अधिवक्ता घायल हो गए जिनके सिर, शरीर और चेहरे पर भी काफी ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें एंबुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनका अभी भी उपचार चल रहा है।
पुलिस पर सोने की चैन लूटने का आरोप:
अधिवक्ता चौधरी सुधीर कुमार राणा का कहना है कि हमले के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके गले से सोने की चेन और हाथ की घड़ी भी लूट ली और अन्य अधिवक्ताओं के साथ भी लूट की घटना को अंजाम दिया। साथ ही एक महिला अधिवक्ता पर लाठियां बरसाते हुए हाथ से पकड़ कर उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया ईहापुड़ न्यूज़। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस ने अंग्रेजी पुलिस की भांति कार्य किया और लाल फीता शाही का परिचय दिया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जब वह अपनी तहरीर लेकर हापुड़ कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धक्के मार कर थाने से भगा दिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष हाजी एनुल हक, सचिव नरेंद्र शर्मा अन्य अधिवक्ताओं के साथ हापुड़ कोतवाली पहुंचे और एएसपी हापुड़ मुकेश कुमार मिश्रा को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई एफआईआर:
अतिरिक्त निरीक्षक बलराम सिंह यादव, दरोगा सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल लाखन सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभार निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह, बाबूगढ़ थाना प्रभार निरीक्षक संजय पांडे, दरोगा हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सोनू कुमार, महिला कोंस्टेबल रजनीश, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी, हापुड़ देहात थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिष्ट, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल जगबीर, हेड कांस्टेबल दिनेश चंद्र, कांस्टेबल आरिफ अली, दरोगा मोहम्मद आरफीन, हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमेंद्र शर्मा, दरोगा महिपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोनू ढाका, कांस्टेबल शिवा टंडन, महिला कांस्टेबल सोनिया, कांस्टेबल आकाश, कांस्टेबल मोहन कुमार, दरोगा सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल शबाना, महिला कांस्टेबल रश्मि, हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, हेड कांस्टेबल इरफान, कांस्टेबल गौरव, महिला कांस्टेबल प्रियंका, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार, कांस्टेबल कोमल, दरोगा सतवीर सिंह, महिला दरोगा कविता रानी, महिला दरोगा धर्मवती, दरोगा संजय कुमार, दरोगा जसवंत सिंह, दुर्गा राकेश कुमार, दरोगा अजीत सिंह, दरोगा हरि कुमार, दरोगा शुभम चौधरी, कांस्टेबल विजयकांत, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल रीना रानी, महिला कांस्टेबल प्राची, होमगार्ड शराफत, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल रंजीत कुमार, सीओ हापुड़, 20 से 30 सिविल ड्रेस में अज्ञात तथा 50 से 60 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246





























