हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में रविवार आज मेरठ में यूपी बार काउंसिल की बैठक होगी। मेरठ में शनिवार को पंडित नानक चंद सभागार में हुई आमसभा में यह फैसला लिया गया। रविवार को यूपी बार काउंसिल की आपात बैठक बुलाई गई है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने बैठक में कहा कि लाठीचार्ज मामले में शनिवार तक शासन-प्रशासन को दोषी पुलिसकर्मियों और अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने का समय दिया गया था। कार्रवाई नहीं होने के चलते रविवार यूपी बार काउंसिल ने आपात बैठक बुलाई है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























