👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों के घोषणा पत्र भरने की तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। तकनीकी कारणों से घोषणा पत्र भरने से वंचित रह गए किसानों को अब 25 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अंतिम तिथि 10 दिसंबर थी जिसे बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले सरकार पांच बार अंतिम तारीख को बढ़ा चुकी है जिसके बाद भी तकनीकी कारणों के चलते लगभग दो से तीन प्रतिशत
किसान गन्ने का घोषणा पत्र भरने से वंचित रह गए थे। इन किसानों को राहत देते हुए 25 दिसंबर तक घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























