हापुड,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस व खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जनपद हापुड में चलाए जा रहे अभियान से यह पोल खुली है कि जनपद भर में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक पनीर का धंधा पनप रहा है जो लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद हापुड में त्यौहारों के मद्देनजर नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा टीम ने गांव बडौदा सिहानी में एक ठिकाने पर संयुक्त छापेमारी की और मौके से करीब 08 कुन्तल नकली (सिंथेटिक) पनीर बरामद किया है।यह ठिकाना रिफाकत अली के बेटे मारूफ द्वारा संचालित किया जा रहा था।मारूफ टीम को देखते ही मौके से भाग खड़ा हुआ। मारूफ के विरुद्ध थाना हाफिजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103





























