👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में गुरुवार की सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। इस दौरान घर में मौजूद महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनुपुर डिबाई एक महिला अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। गुरुवार की सुबह मकान की छत में लगी कड़ी अचानक टूट गई जिससे छत धड़ाम से नीचे आ गिरी। इस दौरान मकान में मौजूद महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए। छत गिरने की आवाज दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला। फिलहाल महिला और उसके बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने आर्थिक सहायता की मांग की है।






























