हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर में एक लंगूर पिछले कई दिनों से भटक रहा है जो अपने मालिक की तलाश में है लेकिन कई कारणों से वह अपने मालिक तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि मालिक अभय यादव लगातार लंगूर को पकड़ने का प्रयास कर रहा है।
लंगूर के मालिक अभय यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले हापुड़ के मोहल्ला राधापुरी में एक विवाह समारोह था जहां तीन दिन के लिए लंगूर को बांधा गया। इसी बीच लंगूर बंदरों को देख कर उन्हें भगाने के लिए छत पर चढ़ा तो लोहे की जंजीर टूट गई। मालिक ने लंगूर को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी जिसके बाद लंगूर आर्य नगर में लोगों के घरों की छतों पर देखा गया। शुक्रवार को यह लंगूर हापुड़ के आर्य नगर में स्थित माहेश्वरी मंदिर की छत पर नजर आया।
जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव
🔊 Listen to this जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 10/02/2026 सब्जी भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर …
Read more























