
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दौमी पुल के नीचे दांये हाथ पर करीब 25-30 हजार वर्ग मीटर की भूमि को उपखंडों में बांटकर बेचने की प्रक्रिया शुरु हो गई हैं, जबकि अन्य भाग में मिट्टी का भराव अभी भी जारी हैं।
बता दें कि दौमी पुल के नीचे 25-30 हजार वर्ग मीटर भूमि पर खड़े भवन को पूरी तरह ध्वस्त करके प्लेन कर दिया गया हैं और रेडीमेड बाउंड्री से सीमांकन किया गया हैं। पूरी भूमि को समतल करने के लिए गत कई माह से खनन करके लाई जा रही मिट्टी से 10-15 फुट गहरा भराव किया जा रहा हैं, जो अभी भी जारी हैं। करोड़ों रुपए की बेनामी रकम को अब तक खपाया जा चुका हैं और यह सिलसिला जारी हैं।
इस ओर से खनन विभाग की चुप्पी से यह संकेत मिलता हैं कि भू स्वामियों से विभाग की सांठगांठ हैं। अब मौके पर देखने से पता चलता हैं कि भूमि को कई उपखंडों में बांट दिया गया हैं और यह सिलसिला जारी हैं।






















