हापुड़ रेलवे रोड पर जमीन के भावों ने छूआ आसमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कालेधन की बढ़ौत्तरी के कारण प्रोपर्टी के दामों में बूम थामे नहीं थम रहा है और रीयल स्टेट में कालेधन का निवेश बढ़ रहा है। हापुड़ के रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड स्वर्ग बनता जा रहा है,जिस कारण निवेशकों का ध्यान रेलवे रोड की ओर खींच रहा है और भाव बढ़ रहे है।
सूत्र बताते हैं कि रेलवे रोड पर विक्रेता अपनी जगह के दाम 5 लाख रुपए गज मांग रहे है। जो प्रोपर्टी गत दिनों 16 करोड़ रुपए में बिकी थी अब उसका सौदा पुनः बाजार में आया है, खास बात यह है कि लिवाल ने फिलहाल कोई रुचि नहीं दिखाई है। रेलवे रोड के मुख्य मार्ग पर जमीन में आई तेजी ने नई शिवपुरी के मुख्य मार्ग पर भी तेजी ला दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























